अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ग्राहक के डॉक्यूमेंट कहीं अपलोड होते हैं?

नहीं। PDF और फ़ोटो सिर्फ़ आपके ब्राउज़र के अंदर खुलते, कटते और रिसाइज़ होते हैं। ये हमारे सर्वर या किसी और को कभी नहीं भेजे जाते। टैब बंद करते ही मेमोरी से हट जाते हैं।

क्या प्रिंट हुआ कार्ड आधिकारिक आधार या पैन कार्ड है?

नहीं। DocDukaan एक डॉक्यूमेंट प्रिंट/लेआउट टूल है। यह वही डॉक्यूमेंट सही साइज़ में प्रिंट करता है जो ग्राहक ने पहले से डाउनलोड किया है। यह कोई ID बनाता, बदलता या जाँचता नहीं।

कौन-से कार्ड सपोर्टेड हैं?

अभी e-Aadhaar और e-PAN (Protean और UTIITSL)। वोटर ID, आयुष्मान, ई-श्रम और ABHA अगले हैं।

क्या कुछ इंस्टॉल करना पड़ेगा?

नहीं। यह Chrome या Edge में खुलता है। चाहें तो एक क्लिक में ऐप की तरह इंस्टॉल कर सकते हैं — इंस्टॉल गाइड देखें।

क्या मेरे पुराने PC पर चलेगा?

हाँ। यह 4 GB RAM वाले Windows PC, 1366 × 768 स्क्रीन और Android फ़ोन के लिए बना है।

प्रिंट थोड़ा खिसका हुआ आता है। क्या करूँ?

टेस्ट पेज प्रिंट करें, नापें, और ऐप में प्रिंटर ऑफ़सेट (mm में) डालें। यह उस प्रिंटर के लिए आपके PC पर सेव रहता है।

कितना ख़र्च है?

बीटा में (31 जनवरी 2027 तक) सब कुछ फ़्री है। उसके बाद: फ़्री में रोज़ 5 एक्सपोर्ट, मासिक ₹79 या सालाना ₹499।

पेमेंट कैसे करें, क्या ऑटो-रिन्यूअल है?

ऐप के अंदर Razorpay या Stripe से (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) पेमेंट करें। ऑटो-रिन्यूअल नहीं है। रसीद आपके ईमेल पर आती है।

क्या लॉगिन ज़रूरी है?

बीटा में नहीं। लॉगिन (Google या ईमेल कोड) सिर्फ़ पेड प्लान के लिए चाहिए।

अगले ग्राहक की PDF पर आज़माकर देखें

दुकान के PC या फ़ोन पर Chrome या Edge में खुलता है। कुछ इंस्टॉल नहीं करना।

फ़्री में ट्राई करें
WhatsApp