पासपोर्ट फोटो शीट
टूल खुल रहा है…
एक फोटो काटें और 35 × 45 mm की पासपोर्ट फोटो छापें: 4 × 6 इंच फोटो पेपर पर 8, A4 पर 30, या अपने साइज़ में।
आपकी फ़ाइलें इसी PC पर रहती हैं। कुछ भी अपलोड नहीं होता।
इस टूल में मदद चाहिए? WhatsApp पर पूछें — हिंदी या English में।
WhatsApp पर मददकैसे इस्तेमाल करें
-
फोटो चुनें
फोन या PC से JPG, PNG या WebP। फोटो सिर्फ़ इसी ब्राउज़र में खुलती है।
-
काटें और कागज़ चुनें
चेहरा अंडाकार गाइड के अंदर रखें। फोटो का साइज़, कागज़ और फोटो की संख्या चुनें।
-
100% पर प्रिंट करें
प्रिंट विंडो में Scale 100% और Margins None चुनें। नए प्रिंटर पर एक बार टेस्ट प्रिंट करें।
सवाल-जवाब
कौन सा फोटो साइज़ इस्तेमाल करूँ?
ज़्यादातर भारतीय फॉर्म 35 × 45 mm माँगते हैं, पर हमेशा ग्राहक के फॉर्म पर लिखा साइज़ ही मानें। टूल में 2 × 2 इंच, 25 × 35 mm और अपना साइज़ भी है।
एक शीट पर कितनी फोटो आती हैं?
35 × 45 mm फोटो और 2 mm जगह के साथ: 4 × 6 इंच पर 8, 5 × 7 इंच पर 9, A4 पर 30। बड़ी जगह या बड़ी फोटो हो तो कम आएंगी।
प्रिंट छोटा या खिसका हुआ आता है। क्या करूँ?
प्रिंट विंडो में Scale 100% ("Fit to page" नहीं) और Margins None चुनें। फिर टेस्ट प्रिंट निकालें, रूलर से नापें और प्रिंटर ऑफ़सेट डालें।
क्या पहले से थोड़ी छपी शीट इस्तेमाल हो सकती है?
हाँ। "आधी इस्तेमाल हुई शीट" में जो खाने छप चुके हैं उन पर टैप करें; नई फोटो अगले खाली खाने से शुरू होंगी।
क्या ग्राहक की फोटो अपलोड होती है?
नहीं। फोटो इसी ब्राउज़र में काटी और छापी जाती है। वह कभी अपलोड नहीं होती और हमारे सर्वर पर सेव नहीं होती।